दोस्तों भारत में तो आजकल के युवा बीएस सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते रहते हैं। और करें भी क्यों सरकारी नौकरी में पैसों के साथ-साथ सभी सुख सुविधाएं जो मिलती हैं। लेकिन हमारा यह लेख थोड़ा अलग है, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी नौकरियों के बारे में बताएँगे जिन्हें सुनकर आपको लगेगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन इस लेख में बताई गयी सभी नौकरियां एकदम सच है। तो आइये जानते हैं दुनिया की 10 सबसे अजीब नौकरियों के बारे में रोचकर जानकारी।
तो दोस्तों आज आपने 10 बहुत ही अजीब नौकरियों के बारे में जाना है। आपको कौन सी नौकरी सबसे ज्यादा अजीब लगी? कमेंट करके जरूर बताएं। इसके साथ ही यह भी बताएं आप किस नौकरी को करना पसंद करोगे। वैसे कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है काम तो काम होता है। इसलिए कभी भी किसी के काम का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। धन्यवाद।
1. Professional Sleeper (सोने की नौकरी)
इस नौकरी में लोगों को सोने के लिए काम पर रखा जाता है। जीहाँ सुनकर कितना अच्छा महसूस होता है ना आपको काम पर जाना है और सोना है। इसके आपको हर महीने पैसे मिलेंगे। बड़े-बड़े होटल्स में कुछ लोगों को सोने के लिए नौकरी दी जाती है। उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों में सुलाया जाता है और उनसे उनका अनुभव पूछा जाता है की आपको कैसा महसूस हुआ। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि वह अपने होटल की सर्विसेज को अच्छा बना सकें। कुछ जगहों पर साइंटिस्ट भी लोगों को सुलाकर उनपर रिसेर्च करते हैं। यह काम सुनने में बहुत दिलचस्प लगता है।2. धक्का देने की नौकरी
जैसा की आप जानते हो जापान दुनिया के सबसे उन्नत देशों में से एक है। जापान में लोग समय के बहुत पक्के हैं। इसलिए जापान में ट्रैन से धक्के मारने की नौकरियां भी होती हैं। जब ट्रैन रूकती है, तो भीड़ होने पर कुछ लोग जो ये नौकरी करते हैं वो लोगों को ट्रैन से धक्का मारते हैं ताकि किसी कोई भी काम पर जाने के लिए देरी ना हो। इस काम के लिए जापान में नौकरी होती है। अब यह काम है तो बहुत आसान और पैसा भी मिलता है। लेकिन अपने भारत में तो लोग खुद ही आपको धक्के मार-मार कर ट्रैन से उतार देंगे।3. शादी के लिए मेहमान - Wedding Guest
जापान देश के अंदर लोग अपनी शादी में ज्यादा भीड़ दिखाने के लिए किराये के मेहमान बुलाते हैं। यह नौकरी पार्ट टाइम है। कितना मजेदार है ना आप शादी में जायो और वहां खूब खाओ-पीयो और मस्ती करो। इन सबको करने के आपको पैसे मिलेंगे। यह नौकरी तो सबसे ज्यादा मजेदार है4. Deodorant Tester
विदेशों में Deodorant बनाने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को मार्किट में लाने से पहले अच्छे से चेक कर हैं। वह अपने प्रोक्ट्स को लोगों के ऊपर लगाती हैं और कंपनी के स्टाफ में लोग लोगों की बगलों (Underarms) को सूंघते हैं और देखते हैं की उनका प्रोडक्ट बदबू को कितने समय तक दूर रखता है। सीधी भाषा में कहें तो लोगों की बगलों को सूंघने के इन्हें पैसे मिलते हैं।5. Water Slide Tester
इस नौकरी में बिलकुल भी काम नहीं है सिर्फ मस्ती है। बड़े-बड़े शहरों में जब Water Park बनाये जाते हैं, तब उसमें फिसलने के लिए बहुत ऊँचे स्लाइडर लगाए जाते हैं जिसमें फिसलने पर सीधा स्वीमिंग पूल में गिरते हैं। इनको अच्छे से टैस्ट करने के लिए लोगों को नौकरी पर रखा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि बाद में किसी को भी चोट ना लगे। इसलिए पहले ही इनकी जांच की जाती है। जिन लोगो को इस नौकरी पर रखा जाता है उनकी पूरी तरह से सुरक्षा की जाती है। इन लोगों को कंपनी Insurance भी करवाती है। अगर जांच करने वाले किसी व्यक्ति की हड्डी टूट जाती है, तो उसका फ्री इलाज करवाया जाता है।6. Chicken Sexer
इंग्लिश भाषा में Chicken का मतलब मुर्गी होता है। जो लोग Chicken Sexer की नौकरी करते हैं उनका काम मुर्गी के छोटे बच्चों की जांच करना होता है। यह सिर्फ यह जांच करते हैं कि कौन सा बच्चा नर है और कौन सा बच्चा मादा है। यह नौकरी भी थोड़ी अजीब सी है पर लोग अपने घर का पालन करने के लिए ये काम भी करते हैं।7. पालतू जानवरों का खाना चखने की नौकरी
यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो या तो जानवरों को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं या वह कुछ भी खा सकते हैं। जो कंपनियां पालतू जानवरों के लिए खाने के आइटम्स बनाती हैं, वह अपनी कम्पनी में कुछ लोगों को इन खानों को खाने के लिए रखती हैं। ये लोग इन्हें खाकर कंपनी को इनके स्वाद के बारे में बताते हैं। अब सवाल यह उठता है क्या कुत्तों का और इंसानों का स्वाद एक जैसा होता है जो कंपनी स्वाद की जांच करने के लिए इंसानों को नौकरी पर रखती है।8. रोने के लिए नौकरी
दोस्तों विदेशों में जब कोई मर जाता है, तो लोग रोने के लिए लोगों को बुलवाते हैं। यह लोग ऐसे रोते हैं जैसे सच में इनका कोई मर गया हो। इन लोगों को इस काम के लिए बहुत पैसा मिलता है। यह नौकरी सुनने में थोड़ी अजीब तो लगती है लेकिन ऐसा भी होता है।9. कार का रख-रखाव
इस नौकरी को करने वाले को Cuidacarro कहा जाता है। Costa Rica में जब भी कोई अपनी कार को पार्क करता है, तो वहां Cuidacarro कार को देखता रहता है, ताकि कोई कार को चोरी या हानि ना पहुंचा पाए। इस काम के लिए कार का मालिक उसे पैसा देता है।10. फर्नीचर टेस्टर
बड़ी-बड़ी फर्नीचर की कंपनियां अपने फर्नीचर की Quality की जाँच करने के लिए लोगों को नौकरी पर रखते हैं जिन्हें फर्नीचर टेस्टर के नाम से जाना जाता है। ये लोग फर्नीचर को बैठकर, सोकर, खड़े होकर और कूदकर हर तरह से चेक करते हैं। यह काम है तो बहुत आसान व मजेदार। इस तरह की नौकरियां विदेशों में ही मिलती हैं।तो दोस्तों आज आपने 10 बहुत ही अजीब नौकरियों के बारे में जाना है। आपको कौन सी नौकरी सबसे ज्यादा अजीब लगी? कमेंट करके जरूर बताएं। इसके साथ ही यह भी बताएं आप किस नौकरी को करना पसंद करोगे। वैसे कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है काम तो काम होता है। इसलिए कभी भी किसी के काम का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment