दोस्तों कुछ लोग जन्म से विकलांग होते हैं और कुछ लोग किसी दुर्घटना या बीमारी की वजह से विकलांग बन जाते हैं। वैसे तो भारतीय सरकार विकलांगों के लिए सरकारी नौकरियों में अलग से कोटा रखती है। लेकिन सरकारी नौकरियों में कम्पटीशन बहुत होता है। इसलिए इन्हें पाना बहुत मुश्किल होता है। सरकारी नौकरी हांसिल करने में काफी समय लगता है। इसलिए हम अप्पको विकलांगों के लिए 10 सबसे बेस्ट नौकरियां बताएँगे। इन नौकरियों को थोड़ी सी त्यारी करके आसानी से पाया जा सकता है। इन्हें करने में आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
.jpeg)
दोस्तों आपको यह लेख कैसा लगा, कमेंट करके बताएं। इस लेख को इतना शेयर करें की किसी जरुरत मंद को इसे पढ़कर सहायता जरूर मिले। आपकी वजह से किसी को कुछ करने की वजह मिले, तो इससे बड़ा पुण्य कुछ नहीं है। धन्यवाद।
.jpeg)
1. Customer Service Representative
इस नौकरी में एक जगह बैठकर ग्राहकों से फ़ोन पर बात की जाती है। भारत में यह नौकरी करने के लिए आपको हिंदी या इंग्लिश भाषा बोलनी जरूर आनी चाहिए। जो लोग इंग्लिश भाषा अच्छे से बोलते हैं उन्हें कम से कम 25000-35000 रूपये के बीच शुरुवाती सैलरी वाली नौकरी आराम से मिल जाएगी। इस तरह की नौकरी ज्यादातर BPO में होती हैं। इस नौकरी को ज्यादा लम्बे समस्य तक करने से आपकी Communication Skills बहुत अच्छे हो जायेंगे और साथ ही आप अच्छे खासे पैसे भी कमाने लगोगे।2. Software Engineer
इस तरह की नौकरी कंपनियों में लगती हैं। इन नौकरियों में सैलरी की कोई सीमा नहीं होती है। इन्हें करने के लिए आपको अलग से Computer Languages को सीखना पड़ता है। अगर आप Computer Software बनाना चाहते हो, तो C, C++, Java या Visual Basics सीख सकते हो। अगर आपकी रूचि मोबाइल App बनाने में है, तो आप Java For Android सीख सकते हो। अगर आपको वेबसाइट बनाने में रूचि है, तो आप HTML, CSS, PHP, MYSQL जैसी भाषाओं को सीख सकते हो। इन नौकरियों को करने के लिए इनमें से आपके पास किसी भी एक भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। ये नौकरियां विकलांग लोगों के लिए बहुत बढ़िया हैं।3. Accountant
Accountant की नौकरी करने के लिए सबसे पहले Commerce की Stream की डिग्री होनी जरुरी है। Accountant की नौकरी का सभी काम ऑफिस में बैठकर ही होता है। Accountant की नौकरी आप सरकारी या प्राइवेट किसी भी सेक्टर में कर सकते हो। इस नौकरी में किसी कंपनी या डिपार्टमेंट की एकाउंट्स से जुड़ी सभी कार्यवाही Accountant के द्वारा की जाती है। इस नौकरी को करके भी आप अच्छी सैलरी कमा सकते हो।4. Graphic Designer
आजकल ज्यादातर हर फील्ड में ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप थोड़ा क्रिएटिव हो, तो ग्राफिक डिज़ाइनर का काम सीख कर नौकरी कर सकते हो। इस काम में आपको अट्रैक्टिव तस्वीरें और वीडियो बनानी होंगी। इसके लिए आप या तो अपनी कम्पनी खोल सकते हो या किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी कर सकते हो। इस नौकरी को करने के लिए आपको Adobe Photoshop, Adobe Premiere, Sony Vegas और CorelDraw जैसे सॉफ्टवर्स को अच्छे से चलाना सीखना होगा। बड़ी-बड़ी विज्ञापन की कंपनियों में ग्राफ़िक्स डिज़ाइनर को बहुत पैसे दिए जाते हैं। इस काम को कोई भी विकलांग व्यक्ति एक जगह कंप्यूटर पर बैठकर कर सकते हैं।5. Clerk
क्लर्क की नौकरी भी ऑफिस में ही होती है और यह नौकरी विकलांग लोगों के लिए काफी अच्छी है। बहुत सारे सरकारी डिपार्टमेंट्स में हर साल क्लर्क की नौकरियां निकलती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि विकलांग लोगों के लिए सरकार अलग से कोटा रखती है। थोड़ी बहुत त्यारी करके आप किसी भी सरकारी डिपार्टमेंट में क्लर्क की नौकरी हांसिल कर सकते हो। इसके अलावा आप स्कूल, कॉलेज या किसी भी प्राइवेट डिपार्टमेंट में भी क्लर्क की नौकरी कर सकते हो।6. Receptionist
आजकल Receptionist की नौकरी पाना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए आपको बस लोगों से अच्छे से बात करना आना चाहिए। Receptionist का मुख्य काम ऑफिस में आये लोगों को प्रोडक्ट्स व सर्विसेज के बारे में बताना, लोगों के डाउट दूर करना और उनके सवालों का जवाब देना होता है। इस नौकरी को करने के लिए कोई अतिरिक्त डिग्री की जरुरत नहीं पड़ती है।7. Writer – लेखक
अगर आपको लिखना अच्छा लगता है, तो आप लेखक की नौकरी कर सकते हो। लेखक की नौकरी के लिए आपको कोई भी एक भाषा अच्छे से लिखनी व बोलनी आनी चाहिए। लेखक की नौकरी आप किसी Newspaper के लिए भी कर सकते हो। वैसे तो आजकल इंटरनेट पर बहुत सी ऐसी वेबसाइट अवेलेबल हैं, जहाँ आपको लिखने का बहुत सा काम मिल जायेगा और आप हर महीने लाखों घर बैठे कमा सकते हो।8. शिक्षक
अगर आप किसी विषय का बहुत अच्छे से ज्ञान है, तो आप किसी स्कूल या कॉलेज में शिक्षक की नौकरी कर सकते हो। इस नौकरी में पैसे तो अच्छे मिलते ही हैं साथ में इज्जत भी खूब मिलती है। मुझे याद है जब मैं 9th क्लास मैं था तब हमारे एक टीचर थे वो विकलांग थे। लेकिन वो साइंस बहुत अच्छी पढ़ाते थे। आप भी अपने टैलेंट से बच्चों को नई दिशा दे सकते हो।9. Architect
Architect का काम भी ऑफिस में बैठकर घरों, दुकानों व बिल्डिंग्स का नक्शा बनाना होता है। इसलिए यह भी विकलांग लोगों के लिए नौकरी का अच्छा विकल्प है। आप अपनी खुद की दुकान खोलकर भी Architect का काम शुरू कर सकते हो या किसी कम्पनी में Architect की नौकरी कर सकते हो।10. Data Entry
आजकल Data Entry की नौकरियां बहुत आसानी से मिल जाती हैं। इस काम को करने के लिए ज्यादा पढ़ाई की जरुरत नहीं पड़ती है। Data Entry की नौकरी करके आप शुरुआत में कम से कम 10000-15000 रूपये पार्टी माह कमा सकते हो।दोस्तों आपको यह लेख कैसा लगा, कमेंट करके बताएं। इस लेख को इतना शेयर करें की किसी जरुरत मंद को इसे पढ़कर सहायता जरूर मिले। आपकी वजह से किसी को कुछ करने की वजह मिले, तो इससे बड़ा पुण्य कुछ नहीं है। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment