फिल्म इंडस्ट्री में काम करना कुछ लोगों का सपना होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आप फिल्म इंडस्ट्री में किस तरह का काम करके अपना करियर बना सकते हो। इस लेख में हम आपको फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के 10 बेहतरीन विकल्प बताएँगे। आप अपनी प्रतिभा व रूचि के अनुसार किसी एक विकल्प चुनकर अपना करियर फिल्म इंडस्ट्री में बना सकते हो। लोगों को यह लगता है इस इंडस्ट्री में काम पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में कुछ काम ऐसे भी होते हैं जिनमें ज्यादा प्रतिभागी नहीं होते हैं। आप आसानी से थोड़ी मेहनत करके अपना करियर फिल्म इंडस्ट्री में बना सकते हो।


1. हीरो या हीरोइन
दोस्तों सबसे पहला करियर का विकल्प हीरो या हीरोइन बनने का है। लेकिन यह काम करने के लिए अच्छी पर्सनालिटी होने के साथ-साथ टैलेंट भी होना चाहिए। एक अच्छा कलाकार वही होता है जो अपने अभिनय से लोगों को हँसा सके, रुला सके और एक अलग ही दुनिया में पहुंचा दे। हीरो या हीरोइन बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन एक बार इस काम में सफलता मिलने पर आप बहुत पैसा कमा सकते हो। इस काम को करने के लिए कोई अच्छा सा Acting School ज्वाइन करें। वहीँ से आपको हीरो/हीरोइन बनने का रास्ता पता लग जायेगा।2. Set Decorator
Set Decorator का काम यह सुनिश्चित करना होता है कि सेट Script में जैसा लिखा हुआ है बिलकुल वैसा ही दिखे। सेट को बहुत बारीकी से बनाना पड़ता है और जो सेट एक सीन में इस्तेमाल हुआ है वह दुबारा पूरी फिल्म में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इस काम को करने के लिए कोई ट्रेनिंग लेने की आवश्यकता नहीं होती है। हाँ अगर आपको इंटीरियर डिजाइनिंग आती है, तो यह आपके लिए अच्छा हो सकता है।3. Location Manager
आपने देखा होगा एक फिल्म की शूटिंग काफी जगह की जाती है। Script के अनुसार किस सीन के लिए कौन सी जगह अच्छी रहेगी यह काम करना Location Manager का होता है। Location Manager जगह सिलेक्ट करता है और प्रॉपर्टी के मालिक से बात करता है। इसके साथ ही टीम के लिए खाने का इंतजाम करना, जरुरी चीजें उपलब्ध करवाना, ड्रेस बदलने के लिए जगह और पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध करवाना आदि सभी काम Location Manager करता है। यह काम करने के लिए आपकी पर्सनालिटी और बोलचाल बहुत अच्छी होनी चाहिए।4. Film Editor
जब कोई फिल्म बनती है, तो उसके सभी सीन्स को अलग-अलग फिल्माया जाता है और ऐसा भी होता है कि एक सीन को एक से ज्यादाबार फिल्माया जाये। जब फिल्म की रिकॉर्डिंग पूरी हो जाती है, तब फिल्म एडिटर डायरेक्टर के साथ बैठकर फिल्म को एडिट करता है। वह यह सुनिश्चित करता है फिल्म में कौन से सीन रखने चाहिए और कौन से नहीं। यह काम बहुत बारीकी का होता है इसमें Minute और Seconds का भी ध्यान रखा जाता है।5. Director
इस काम को करने के लिए आपके अंदर Leadership Quality का होना बहुत जरुरी होता है। डायरेक्टर ही फिल्म के सेट पर पूरी टीम से काम करवाता है और यह सुनिश्चित करता है की काम अच्छे से हो रहा है या नहीं। एक अच्छी ब्लॉकबस्टर फिल्म के पीछे सबसे बड़ा हाथ डायरेक्टर का होता है। सेट पर होने वाली घटनाओं जैसे कलाकारों में बहस होना आदि को डायरेक्टर ही हैंडल करता है। इसलिए इस काम को करने के लिए दूसरों से काम करवाने की कला आपके अंदर होनी चाहिए।6. Screenwriter
स्क्रीनराइटर का काम अपनी कल्पना से फिल्म के लिए सीन सोचना और उसके बाद उन्हें शब्दों में लिखना होता है। इस काम को करने के लिए बहुत मेहनत लगती है। आप अपनी कल्पना से ऐसी Script लिखो की Producer उसे अच्छे दामों में खरीदने के लिए राजी हो जाये। बतौर स्क्रीनराइटर काम करने के लिए आपको काल्पनिक होना पड़ेगा।7. Hairdresser
आपने देखा होगा फिल्मों में अभिनय करने वाले हीरो व हीरोइनों का हेयर स्टाइल रोल के हिसाब से होता है। सेट पर Hairdresser का काम अभिनय करने वाले लोगों का हेयर स्टाइल बनाना होता है। इस काम को करने के लिए आप किसी अच्छे ट्रेनिंग सेण्टर से इसका कोर्स कर सकते हैं। इस काम में अपना नाम बनाने में थोड़ा समय तो लगता है लेकिन नाम होने के बाद आप अच्छा खासा कमा सकते हो।8. Makeup Artist
जब एक फिल्म बनती है, तो Script के अनुसार अभिनय करने वाले लोगों का मेकअप किया जाता है। अगर चेहरे पर चोट दिखानी है, तो यह भी मेकअप से दिखाई जाती है। अलग-अलग सिचुएशन के हिसाब से मेकअप भी अलग होता है। Makeup Artist बनने के लिए भी मार्किट में कई कोर्स अवेलेबल हैं। Makeup Artist की फिल्म इंडस्ट्री में बहुत डिमांड होती है।9. Producer
अगर आपके पास बहुत पैसा है, तो आप बॉलीवुड में बतौर Producer अपना नाम बना सकते हो। Producer एक फिल्म का मालिक होता है जिसकी जिम्मेदारी फिल्म को सही तरह से बनाने की होती है। पैसों से जुड़े सभी काम Producer के द्वारा ही किया जाता है। एक Producer ही अवार्ड विनिंग फिल्म बना सकता है। Producer बनने के लिए पैसों के साथ-साथ अपनी टीम को हैंडल करने का भी हुनर होना चाहिए।10. Costume Designer
Costume Designer का आम आजकल बहुत ट्रेंड में चल रहा है। इसके लिए आपके पास Fashion Designing की डिग्री होनी बहुत जरुरी है। इसके साथ-साथ आपका क्रिएटिव होना भी बहुत जरुरी है। बतौर Costume Designer आपको Script के अनुसार कपड़े डिज़ाइन करने होते हैं।
दोस्तों बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए आप ऊपर बताये गए विकल्पों से कोई एक अपनी प्रतिभा के अनुसार चुन सकते हो। बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए इस फील्ड में जाने से पहले खुद के दिमाग में एक चीज जरूर डाल लें कि आपको कभी हार नहीं माननी है।
very good article
ReplyDelete